सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   135th birth anniversary of Dr. Bhimrao Ambedkar celebrated

Rishikesh News: डॉ.भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
135th birth anniversary of Dr. Bhimrao Ambedkar celebrated
विज्ञापन
ऋषिकेश। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा मंडल ऋषिकेश की ओर से रेलवे रोड स्थित आंबेडकर पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Trending Videos

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने की। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने भारत के संविधान का निर्माण कर देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया। जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर एक प्रखर नेता और महान समाजसेवी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मेयर शंभू पासवान, जिला महामंत्री प्रतीक कालिया, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा ममता नयाल, निवेदिता सरकार, नितिन सक्सेना, दीपक बिष्ट, चंदेश्वर यादव, कपिल गुप्ता, राजेश दिवाकर, नंदकिशोर जाटव आदि उपस्थित रहे।
-------------
मेहनत, समर्पण और धैर्य का संदेश देती है बैसाखी

ऋषिकेश। आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बैसाखी और डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए।

विद्यालय के व्यवस्थापक डीके श्रीवास्तव, प्रो. गौरव वार्ष्णेय, डॉ. नागेंद्र पोखरियाल ने आंबेडकर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान रामगोपाल रतूड़ी, सतीश चौहान, नंद किशोर भट्ट, वीरेंद्र कंसवाल, यशोदा भारद्वाज, मीनाक्षी उनियाल, रविंद्र सिंह परमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed