{"_id":"69dce0ed1c22d285fc07a01c","slug":"three-day-barbaric-open-shooting-championship-begins-at-red-fort-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1027-140142-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: रेड फोर्ट में तीन दिवसीय बारबरीक ओपन शूटिंग चैंपियनशिप का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: रेड फोर्ट में तीन दिवसीय बारबरीक ओपन शूटिंग चैंपियनशिप का आगाज
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। पशुलोक विस्थापित स्थित रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 4वीं बारबरीक ओपन शूटिंग चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता 15 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के करीब 500 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
विद्यालय के चेयरमैन शूरवीर बिष्ट, वीरभद्र महादेव मंदिर के प्रबंधक दिगंबर रघुवीर गिरी, प्रो. गुलशन कुमार ढींगरा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। शूरवीर बिष्ट ने कहा कि शूटिंग जैसे खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक एकाग्रता और अनुशासन को भी विकसित करते हैं। यह प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष महान वीर बारबरीक की स्मृति में आयोजित की जाती है, जो त्याग, साहस और अटूट संकल्प के प्रतीक हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को खेल के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और वीरता की परंपरा से जोड़ने का प्रयास किया जाता है। प्रतियोगिता में शूटिंग कोच सूरज चौहान, कीर्तन भट्ट, लोकेंद्र नौटियाल और नीरज चौधरी का योगदान रहेगा। प्रतियोगिता में विजेताओं और प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार, मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या तरंग बेली, अमित गांधी, देवेंद्र बिष्ट, मनोज बिष्ट, जिनके मार्गदर्शन में प्रतिभागी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
Trending Videos