सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   23 lakh rupees defrauded in the name of investment, FIR registered

Rishikesh News: निवेश के नाम पर 23 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
23 lakh rupees defrauded in the name of investment, FIR registered
विज्ञापन
ऋषिकेश। निवेश योजनाओं के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

ऋषिकेश निवासी निलेश अग्रवाल ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। नीलेश ने पुलिस को बताया कि दिलीप बोहरा ने खुद को बोहरा ग्रामीण विकास निधि लिमिटेड का संचालक बताते हुए विभिन्न योजनाओं के नाम पर निवेश कराया। आरोप है कि सुनियोजित तरीके से लोगों को झांसा देकर एफडी और आरडी जैसी स्कीमों में पैसा जमा कराया गया। आरोपी पर प्रॉक्सी नामों से कंपनियां बनाकर अवैध रूप से धन एकत्र करने, खातों में हेराफेरी और संदिग्ध लेन-देन करने के गंभीर आरोप हैं। शिकायत के अनुसार, इस धोखाधड़ी से न केवल पीड़ित परिवार बल्कि हजारों लोग आर्थिक और मानसिक रूप से प्रभावित हुए हैं। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed