सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   34 vehicles got green signal

Rishikesh News: पहले दिन 34 वाहनों को मिला ग्रीन सिग्नल, अब नियमित बनेंगे कार्ड

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 31 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
34 vehicles got green signal
विज्ञापन
परिवहन विभाग की ओर से चारधाम की यात्रा पर जाने वाले व्यावसायिक वाहनों के ग्रीन कार्ड बनाने की शुरुआत की गई। हवन-पूजन के बाद पहले दिन करीब 34 वाहनों के ग्रीन कार्ड जारी किए गए। इस दौरान एआरटीओ कार्यालय में चहल पहल रही। मंगलवार से वाहनों के ग्रीन कार्ड नियमित रूप से बनेंगे।
Trending Videos




दोपहर 2:30 बजे अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह टीम के साथ एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। कार्यालय परिसर में शांतिकुंज हरिद्वार के वेदपाठी ब्राह्मणों की ओर से आयोजित हवन यज्ञ में विभागीय अधिकारियों की ओर से आहुति डाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने वाहन चेकिंग कार्यालय का रिबन काटकर उद्घाटन किया। अपर परिवहन आयुक्त ने सबसे पहले चौहान टूर एंड ट्रैवल की बस संख्या यूके 14पीए-2869 का ग्रीन कार्ड वाहन स्वामी मेघ सिंह चौहान को सौंपा। इसके बाद गढ़वाल मंडल विकास निगम की टेंपो ट्रैवलर और बसों के ग्रीन कार्ड जारी किए गए।



यह ग्रीन कार्ड गढ़वाल मंडल विकास निगम के वाहन चालकों को सौंपे गए। अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार ने कहा कि इस बार ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। घर बैठे ही लोग अपने मोबाइल से ग्रीन कार्ड की फीस कटा सकेंगे। वाहनों के दस्तावेज का सत्यापन घर बैठे करा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रीन कार्ड हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, हरबर्टपुर और हल्द्वानी से भी जारी किए जाते हैं। यात्रा में सबसे ज्यादा ग्रीन कार्ड ऋषिकेश से बनते हैं। स्थानीय वाहनों के ग्रीन कार्ड छह माह के लिए मान्य होते हैं। जबकि दूसरे राज्यों के वाहनों के ग्रीन कार्ड को 15 दिन के बाद रिन्युअल कराना पड़ता है।



---

वाहन फिटनेस सेंटर में जल्द लगेगी मशीनें



एआरटीओ कार्यालय स्थित ऑटोमेटेड वाहन फिटनेस सेंटर के बारे में अपर परिवहन आयुक्त ने बताया कि यह सेंटर भारत सरकार की ओर से बनाया जा रहा है। एजेंसी की ओर से यहां पर मशीनें लगाई जानी हैं। मशीनों की कमी के कारण एजेंसी मशीनों को स्थापित नहीं कर पा रही है। हम लोग प्रयास कर रहे हैं ऑटोमैटिक वाहन फिटनेस सेंटर का संचालन चारधाम यात्रा से पहले हो।

---ट्रिप कार्ड के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

वाहन स्वामियों को चारधाम यात्रा पर गए वाहन के ट्रिप कार्ड के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ेगा। पिछले साल तक यदि कोई वाहन 10 दिन की यात्रा को 9 दिन में पूरी कर आ जाता था तो उस वाहन का ट्रिप कार्ड 10 दिन के बाद ही बनता था। वाहन स्वामी भी ट्रिप कार्ड की व्यवस्था को सरल करने की मांग कर रहे थे। अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार ने बताया कि अब कोई वाहन 10 दिन की यात्रा 9 दिन में करके आ जाता है तो वह अपने नजदीकी एआरटीओ कार्यालय में पुराना ट्रिप कार्ड को कैंसिल कर नया बनवा सकता है।



---

ये रहे मौजूद...



संयुक्त परिवहन आयुक्त राजीव कुमार मेहरा, उप परिवहन आयुक्त शैलेष तिवारी, उप परिवहन आयुक्त सुनील शर्मा, आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी, आरटीओ (प्रवर्तन) अनीता चमोला, एआरटीओ (प्रशासन) रावत सिंह कटारिया, प्राविधिक निरीक्षक प्रदीप रौथाण, दीपक पांडेय, नवीन चमोली, जनवीर रावत, मनोज ध्यानी, प्यारेलाल जुगरान, मेघ सिंह चौहान, योगेश उनियाल, धनेश कंडियाल आदि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed