सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   80 solar lights will be installed in the villages of Kaliyar area

Rishikesh News: कलियर क्षेत्र के गांवों में लगेंगी 80 सोलर लाइटें

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
80 solar lights will be installed in the villages of Kaliyar area
विज्ञापन
भाजपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे मुनीश सैनी के पत्र पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में सोलर लाइटें लगाने की मंजूरी दी है।
Trending Videos


उन्होंने सांसद को पत्र भेजकर अवगत कराया था कि पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के सभी 28 गांवों के मुख्य चौराहों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं है। इससे ग्रामीणों को रात के समय अंधेरे और सुरक्षा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पत्र के साथ उन्होंने उन स्थानों की सूची भी संलग्न की थी जहां प्रकाश की अधिक आवश्यकता है। मामले का संज्ञान लेते हुए सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सूची के अनुसार 80 सोलर लाइटों की स्वीकृति प्रदान कर दी है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों के मुख्य चौराहों पर शीघ्र सोलर लाइटें स्थापित की जाएं। मुनीश सैनी ने सांसद का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed