{"_id":"69962226c0309aec3e021211","slug":"airport-taxi-drivers-stage-protest-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-904591-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट : टैक्सी चालकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट : टैक्सी चालकों ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
उबर कंपनी के काउंटर के सामने बैठकर प्रदर्शन करते टैक्सी चालक और कांग्रेस जिलाध्यक्ष: संवाद
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर टैक्सी संचालन का काम एक कंपनी को देने के विरोध में टैक्सी चालकों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान एयरपोर्ट पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। एयरपोर्ट का सीआईएसएफ भी मौके पर मौजूद रहा। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने निजी कंपनी का काउंटर निरस्त करने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। टैक्सी चालकों का आरोप है कि उनके प्रीपेड टैक्सी काउंटर के सामने कंपनी द्वारा रातों रात अपना काउंटर लगा दिया गया है। इस काउंटर में रात में ही बिजली, इंटरनेट आदि की व्यवस्था कर दी गई है।सुबह कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने मौके पर मौजूद टैक्सी चालकों से बातचीत की, जिसके बाद उनियाल और सैकड़ों टैक्सी चालक कंपनी के काउंटर के सामने बैठकर नारेबाजी करने लग गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए सैकड़ों टैक्सी चालकों के पेट पर लात नहीं मारी जा सकती है। स्थानीय को रोजगार मिलना ही चाहिए। टैक्सी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भारती ने कहा कि मंगलवार शाम उन्होंने एयरपोर्ट प्रशासन से बातचीत कर अपनी समस्या रखी थी। जिसे दरकिनार कर रातों रात उनके काउंटर के सामने निजी कंपनी का काउंटर लगाकर कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। यूनियन के संरक्षक गुलाब सिंह कैंतुरा ने कहा कि उन्होंने तीस वर्षो से अधिक समय तक एयरपोर्ट पर टैक्सी चलाई है। कई टैक्सी चालकों ने अपनी जमीनें एयरपोर्ट को दी हैं।टैक्सी चालकों ने अपनी टैक्सियां लोन पर ली हैं। यदि उनका रोजगार छीना गया तो आंदोलन किया जाएगा। एयरपोर्ट सलाहकार समिति सदस्य ईश्वर रौथाण ने कहा कि समिति अध्यक्ष और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम धामी को इस संबंध में पत्र लिखते हुए निजी कंपनी के काउंटर को निरस्त करने के लिए लिखा है। बृहस्पतिवार को एक प्रतिनिधि मंडल के मुख्यमंत्री से मिलने का कार्यक्रम है। चंद्रकिशोर उनियाल, मदन सिंह, राकेश उनियाल, विवेक रावत, बालम सिंह, विजय खरका, संजय पांचाल आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos