सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Anwesha Bhatt has achieved great success

Rishikesh News: अन्वेषा भट्ट ने गाड़े सफलता के झंडे

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 01 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Anwesha Bhatt has achieved great success
ऋ​षिकेश शहर की इंटरमीडिएट टॉपर अन्वेषा भट्ट को मिठाई ​खिलाकर बधाई देते माता-पिता। स्रोत जागरूक 
विज्ञापन
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से 12वीं (आईएससी) का परिणाम घोषित होते ही विद्यालयों में जश्न का माहौल छा गया। आरपीएस की छात्रा अन्वेषा भट्ट ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शहर टॉप किया। प्रधानाचार्य एसएस भंडारी ने बताया कि परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट से 30 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है। अन्वेषा भट्ट ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और प्रदेश का मान बढ़ाया है।
Trending Videos




बृहस्पतिवार को परिणाम जारी होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस वर्ष सभी विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। परिणाम के बाद अभिभावकों में भी खुशी की लहर दौड़ गई। देर शाम तक विद्यालयों में जश्न का दौर चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉडर्न स्कूल ऋषिकेश की प्रधानाचार्या नंदिनी उनियाल और मॉडर्न स्कूल ढालवाला के प्रधानाचार्य डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि मॉडर्न स्कूल ऋषिकेश के विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का नाम रोशन किया है। अहाना ने 96.5 प्रतिशत, जानवी उनियाल ने 95.75 प्रतिशत, नूपुर गोयल ने 92.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। संस्था के अध्यक्ष और निदेशक रवि जुयाल, डॉ. ज्योति जुयाल ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



अगापे मिशन स्कूल गुमानीवाला का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्या, रमिनी भंडारी ने बताया कि वाणिज्य वर्ग में वैभव उनियाल ने 98 प्रतिशत, विज्ञान वर्ग में समर्थ शर्मा ने 97 प्रतिशत, अनिकेत पांडे ने 93 प्रतिशत, गिरीश पैन्यूली ने 90 प्रतिशत, अर्शी जहां ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

ओमकारानंद सरस्वती निलयम विद्यालय मुनि की रेती का परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य धीरेंद्र जोशी ने बताया कि परीक्षा में 129 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। सृष्टि अग्रवाल ने 96.75 प्रतिशत, महक डुडेजा ने 96.25 प्रतिशत, अचला नेगी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। 18 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष कुमारी सोमशेखरी, स्वामी विश्वेश्वरानंद महाराज ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों, विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed