{"_id":"6a75e698d2527fae870231d0","slug":"bharatiya-janata-yuva-morcha-national-president-tejasvi-surya-arrived-from-haridwar-carrying-the-virbhadra-kanwar-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-144811-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: हरिद्वार से वीरभद्र कांवड़ लेकर पहुंचे भायुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: हरिद्वार से वीरभद्र कांवड़ लेकर पहुंचे भायुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या
Fri, 07 Aug 2026 07:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 07 Aug 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-सैकड़ों युवाओं के साथ गंगाजल यात्रा में हुए शामिल तेजस्वी सूर्या
-कहा, कांवड़ यात्रा हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक
हरिद्वार से वीरभद्र कांवड़ लेकर पहुंचे भायुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या
ऋषिकेश। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या शुक्रवार को सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर वीरभद्र मंदिर पहुंचे। उन्होंने हरिद्वार के हरकी पैड़ी पर पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा शुरू की जो वीरभद्र में संपन्न हुई। तेजस्वी सूर्या ने कहा कि कांवड़ यात्रा भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और अटूट आस्था का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में युवाओं की बड़ी भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक मूल्यों से गहराई से जुड़ी हुई है। कहा, कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का भी संदेश देती है। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि तेजस्वी सूर्या की यह यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि आज का युवा यदि आध्यात्म और आधुनिक तकनीक दोनों को साथ लेकर आगे बढ़े तो देश हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है। इस दौरान भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सहगल, दीप कोश्यारी, मुलायम रावत सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।