{"_id":"6994d9da42179a77a8073d56","slug":"boat-operators-saved-the-life-of-a-female-tourist-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-903864-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: बोट संचालकों ने बचाई महिला पर्यटक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: बोट संचालकों ने बचाई महिला पर्यटक की जान
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राफ्टिंग कर रही एक महिला गंगा की तेज धाराओं में बहने लगी। बोट संचालकों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को बचा लिया। लक्ष्मणझूला नाव घाट के समीप महिला की क्याक अचानक अनियंत्रित हो गई और वह गंगा की तेज धाराओं में बहने लगी। यह देख एक राफ्टिंग गाइड दौड़ता हुआ नावघाट पर पहुंचा। उन्होंने स्पीड बोट संचालक अंकुर कुकरेजा और अर्पित कुकरेजा से संपर्क कर महिला की जान बचाने के लिए कहा। सूचना मिलते ही बोट संचालक ने ऑपरेटर कैप्टन संजय कश्यप, अनिल बंसल, शुभम रावत, विशाल धीमान, शुभम निषाद और अजीज साहनी को स्पीड बोट लेकर महिला को बचाने के लिए भेजा।कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने स्पीड बोट से महिला को सकुशल बचा लिया। उसके बाद टीम के सदस्य महिला और उसकी क्याक को बोट में डालकर नावघाट पर ले आए। जान बचने पर महिला साक्षी जैन ने स्पीड बोट टीम और राफ्टिंग गाइड का आभार व्यक्त किया। बोट ऑपरेटर पूर्व में भी गंगा में बह रहे कई लोगों की जान बचा चुके हैं।
Trending Videos