फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   BSP expresses objection to the purification of Kharge's stage in Haldwani

Rishikesh News: हल्द्वानी में खड़गे के मंच के शुद्धिकरण पर बसपा ने जताया विरोध

Fri, 14 Aug 2026 06:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
BSP expresses objection to the purification of Kharge's stage in Haldwani
ऋषिकेश। आईडीपीएल सिटी गेट स्थित संत शिरोमणि मंदिर परिसर में बसपा की बैठक हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के कार्यक्रम के दौरान उनके मंच को दलित होने के कारण शुद्ध किए जाने की घटना की निंदा की।
विज्ञापन

बसपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह की घटना निंदनीय है। उत्तराखंड की पहचान देश-विदेश में अतिथि देवो भव की विचारधारा और भाईचारे के लिए रही है। ऐसी जातिवादी घटनाओं की पुनरावृत्ति भविष्य में न हो, इसके लिए प्रदेश सरकार को जातिवादी मानसिकता रखने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। बैठक की अध्यक्षता बृजेश कुमार निगम और संचालन महानगर अध्यक्ष पंकज जाटव ने किया। इस अवसर पर प्रदीप कुमार, बृजमोहन राजभर, वीरेंद्र पासवान, चुन्नू लाल गुप्ता, शुभम कुमार, मनोज कुमार कश्यप, महावीर सिंह हल्द्वानी, सुशील कुमार, अशोक कुमार, रवि कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed