फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Bus breaks down in Roorkee; staff abandon Rishikesh-bound passengers in Haridwar

Rishikesh News: रुड़की में बस खराब, हरिद्वार में ऋषिकेश के यात्रियों को छोड़कर कर्मचारियों ने झाड़ा पल्ला

Wed, 14 Oct 2026 07:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 14 Oct 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
Bus breaks down in Roorkee; staff abandon Rishikesh-bound passengers in Haridwar
- हरिद्वार में यात्रियों को बस से उतारा, 68 रुपये अतिरिक्त देकर पहुंचे ऋषिकेश
विज्ञापन

- दिल्ली से ऋषिकेश का टिकट लेकर चले यात्रियों को डेढ़ घंटे तक नहीं मिली बस, मजबूरन यूपी रोडवेज में कटवाना पड़ा टिकट
- रुड़की में बस खराब होने के बाद दूसरी बस से पहुंचाने का दिया था भरोसा, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद भी नहीं मिली उत्तराखंड परिवहन निगम की बस
ऋषिकेश। दिल्ली से ऋषिकेश आ रही रुड़की डिपो की बस खराब होने के बाद यात्रियों को हरिद्वार में छोड़ दिया गया। दूसरी बस से ऋषिकेश पहुंचाने का भरोसा मिलने के बावजूद यात्रियों को करीब डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा। उत्तराखंड परिवहन निगम की कई बसें आने के बाद भी उन्हें ऋषिकेश नहीं ले जाया गया। आखिरकार यात्रियों को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में 68 रुपये का अतिरिक्त टिकट लेकर सफर पूरा करना पड़ा।

बुधवार को दिल्ली से ऋषिकेश आ रही रुड़की डिपो की बस संख्या यूके07 पीए 4503 रुड़की में खराब हो गई। यात्रियों के अनुसार, परिचालक ने उन्हें हरिद्वार डिपो की बस संख्या यूके08 पीए 2104 में यह कहकर बैठाया कि वह उन्हें ऋषिकेश तक पहुंचा देगी। हालांकि, हरिद्वार बस अड्डे पर पहुंचते ही यात्रियों को उतार दिया गया और आगे की यात्रा के लिए दूसरी बस पकड़ने को कहा गया।
विज्ञापन


डेढ़ घंटे इंतजार के बाद भी नहीं मिली बस
गाजियाबाद के मोहन नगर से ऋषिकेश का टिकट लेकर चले यात्रियों का कहना है कि हरिद्वार बस अड्डे पर करीब डेढ़ घंटे इंतजार के दौरान ऋषिकेश का बोर्ड लगी उत्तराखंड परिवहन निगम की करीब आधा दर्जन बसें आईं, लेकिन किसी ने भी उन्हें ऋषिकेश नहीं पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेशान यात्रियों ने निगम कार्यालय में भी संपर्क किया, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। यात्रियों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान कुछ चालक उनसे उलझते भी नजर आए। इसके बाद उन्हें उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस से ऋषिकेश जाना पड़ा, जिसके लिए 68 रुपये अतिरिक्त किराया देना पड़ा। इस घटना ने उत्तराखंड परिवहन निगम की बस सेवाओं और यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े किए हैं।
पूरा किराया देने के बाद भी अतिरिक्त खर्च
दिल्ली से ऋषिकेश की यात्रा कर रहे मोहन सिंह, आत्माराम और कौशल्या देवी ने बताया कि उन्होंने गंतव्य तक का टिकट लिया था। रुड़की में बस खराब होने के बाद दूसरी बस में बैठाया गया, लेकिन हरिद्वार में उन्हें उतार दिया गया। काफी देर तक इंतजार करने के बावजूद जब निगम की ओर से आगे जाने की व्यवस्था नहीं हुई, तो मजबूरन उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में 68 रुपये का टिकट लेकर ऋषिकेश रवाना होना पड़ा।

-रुड़की में यदि यात्रियों को ट्रांसफर किया गया था, तो उन्हें उनके गंतव्य तक छोड़ा जाना था लेकिन यदि यात्रियों को हरिद्वार में ही उतार दिया गया तो यह गलत है। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी रुड़की डिपो और हरिद्वार डिपो के सहायक महाप्रबंधकों की है। इस पूरे मामले को निगम स्तर पर दिखाया जाएगा। - सुरेश चौहान, मंडलीय महाप्रबंधक (संचालन), रोडवेज देहरादून।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed