{"_id":"6a510a4ad6cfa888a40df6e5","slug":"debris-on-neelkanth-motor-road-traffic-disrupted-rishikesh-news-c-38-1-rks1003-143624-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: नीलकंठ मोटर मार्ग पर आया मलबा, यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: नीलकंठ मोटर मार्ग पर आया मलबा, यातायात बाधित
Fri, 10 Jul 2026 08:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 10 Jul 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश ने बढ़ाई यात्रियों की मुसीबतें, यात्रियों को हुई परेशानी
चट्टानें गिरने से भी यातायात प्रभावित, मलबा हटाने में जुटी जेसीबी
संवाद न्यूज एजेंसी
यमकेश्वर। नीलकंठ मोटर मार्ग पर शुक्रवार को बारिश के बाद कई जगह मलबा आने से यातायात बाधित रहा। सड़क पर दलदल जमा होने से पैदल यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
नीलकंठ में कैथल धर्मशाला के समीप सुबह सड़क पर आए मलबे से दलदल बन गया। इसी दलदल में सुबह एक गाय फंस गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने गाय को बाहर निकाला। सड़क पर दलदल बनने से वाहनों का संचालन बंद रहा। पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था।
दिनभर जेसीबी मशीन मलबा साफ करने में जुटी रही। वहीं खैरखाल के समीप सड़क पर चट्टान गिरने से यातायात कुछ देर के लिए पूरी तरह बंद रहा। जेसीबी मशीन से मलबा साफ कर यातायात सुचारु किया गया। मोटर मार्ग पर मलेलगांव, पीपलकोटी, खैरखाल, कालीकुंड, रत्तापानी, फूलचट्टी, गरुड़चट्टी आदि स्थानों पर फिसलन बनने से बाइक फिसलने की आशंका बनी रही। कई दुपहिया सवार गिरते-गिरते बचते दिखे।
विज्ञापन
लोनिवि दुगड्डा के ईई निर्भय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को नीलकंठ मोटर मार्ग पर कई स्थानों पर मलबा आया हुआ था। जेसीबी मशीनों से मलबा हटाकर यातायात सुचारु किया गया।