फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Villagers gheraoed the tubewell division office.

Rishikesh News: ग्रामीणों ने किया नलकूप खंड कार्यालय का घेराव

Fri, 10 Jul 2026 08:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
Villagers gheraoed the tubewell division office.
धान की रोपाई के लिए पानी नहीं मिलने से किसान नाराज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रायवाला। धान की रोपाई के लिए पानी नहीं मिलने से नाराज रायवाला गांव के काश्तकारों ने ग्राम प्रधान सागर गिरि के नेतृत्व में प्रतीत नगर स्थित नलकूप खंड कार्यालय का घेराव किया और जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
इन दिनों काश्तकार धान की रोपाई में लगे हैं। लेकिन सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी न मिलने से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सिंचाई विभाग के रायवाला स्थित नलकूप खंड में पंप बंद होने से किसानों की समस्या और अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रायवाला के ग्रामीणों ने अपनी यह समस्या ग्राम प्रधान सागर गिरि को बताई। जिसके बाद ग्राम प्रधान और ग्रामीण रायवाला स्थित नलकूप खंड कार्यालय पहुंचे। यहां कर्मचारियों ने बताया कि विद्युत आपूर्ति में खराबी आने के कारण पंप संचालित नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि धान की रोपाई के समय पंप संचालित न होने से उनके सामने संकट खड़ा हो गया है। खेत में धान रोपाई रुक गई है मजदूरों का मेहनताना चढ़ रहा है। नलकूप खंड के अवर अभियंता रिंकू सिंह ने बताया कि पंप के लिए लगाए गए ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है जिसके कारण पंप संचालित नहीं हो पा रहा है। इसके लिए ऊर्जा निगम के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। ग्राम प्रधान सागर गिरि ने बताया कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उच्चाधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed