फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The group's nursery received orders for 4 lakh saplings.

Rishikesh News: समूह की नर्सरी को मिले 4 लाख पौधों के ऑर्डर

Sat, 11 Jul 2026 02:20 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 11 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
The group's nursery received orders for 4 lakh saplings.
वन महोत्सव और हरेला पर्व के अवसर पर जहां प्रदेशभर में पौधरोपण अभियान चल रहे हैं, वहीं वैदिक नगर स्थित उन्नति स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की मेहनत अब रंग ला रही है। समूह की ओर से संचालित नर्सरी में औषधीय, छायादार और विभिन्न प्रजातियों के पौधे तैयार किए जाते हैं, जिनकी इस वर्ष मांग में वृद्धि हुई है। समूह की अध्यक्ष बबीता सैनी ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार मानसून की शुरुआत के साथ ही नर्सरी को नरेंद्र नगर क्षेत्र से करीब 4 लाख रुपये के पौधों के ऑर्डर प्राप्त हुए हैं। इनमें से लगभग 80 प्रतिशत ऑर्डर पूरे किए जा चुके हैं, जबकि शेष 20 प्रतिशत की आपूर्ति अगले सप्ताह तक कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष बड़े आकार के पौधों की मांग भी बढ़ी है, जिससे समूह को अच्छा लाभ मिल रहा है। नर्सरी में गेंदा, गुलाब, त्रिकोमा, मोगरा और गुड़हल सहित कई प्रकार के फूलों के पौधे तैयार किए जाते हैं। बरसात के मौसम में पर्याप्त धूप नहीं मिलने के कारण इन पौधों पर फूल कम खिलते हैं, फिर भी होटल, आश्रम और रिसॉर्ट संचालकों की ओर से इनकी लगातार मांग बनी रहती है। अगस्त माह से धूप बढ़ने पर इन पौधों में भरपूर फूल खिलने लगते हैं। बारिश का मौसम पौधों की वृद्धि के लिए सबसे अनुकूल होता है। वर्षा के पानी में मौजूद प्राकृतिक नाइट्रोजन और वातावरण की नमी पौधों के तेजी से विकास में सहायक होती है, जिससे नर्सरी में पौधों की पैदावार भी अधिक होती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed