फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Dehradun jollygrant airport night parking airlines show no interest despite facilities and tax cut

देहरादून: जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर रात में विमान खड़े करने से कतरा रहीं एयरलाइंस, सुबह की उड़ानों का इंतजार बढ़ा

Wed, 21 Oct 2026 01:37 PM IST
Renu Saklani चंद्रमोहन कोठियाल, संवाद न्यूज एजेंंसी, जौलीग्रांट
चंद्रमोहन कोठियाल, संवाद न्यूज एजेंंसी, जौलीग्रांट Published by: Renu Saklani Updated Wed, 21 Oct 2026 01:37 PM IST
सार

देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर तड़के हवाई सेवाएं शुरू करने की योजना फिलहाल आगे नहीं बढ़ पा रही है। एयरपोर्ट पर रात्रि पार्किंग की क्षमता और सुविधाएं बढ़ाने के साथ उत्तराखंड सरकार ने वैट में भी कटौती की है, लेकिन अब तक किसी एयरलाइंस ने इसमें रुचि नहीं दिखाई है। अगर रात्रि पार्किंग शुरू होती है, तो सुबह जल्दी उड़ानों का संचालन संभव हो सकेगा।

विज्ञापन
Dehradun jollygrant airport night parking airlines show no interest despite facilities and tax cut
दून एयरपोर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दून एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट प्रशासन रात्रि पार्किंग शुरू कर सुबह जल्दी उड़ानें शुरू करना चाहता है। लेकिन फिलहाल किसी भी एयरलाइंस ने रात्रि पार्किंग में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। जबकि एयरपोर्ट पर सभी सुविधाएं मौजूद हैं। एयरपोर्ट पर विमानों की पार्किंग क्षमता को बढ़ाकर 20 तक कर दिया गया है।

विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने भी अपनी तरफ से पहल करते हुए इस पर वैट को घटाकर 26 से घटाकर दो प्रतिशत तक कर दिया है। इसके बावजूद अभी तक किसी भी विमानन कंपनी ने देहरादून एयरपोर्ट पर रात्रि पार्किंग में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई है। विमानों की रात्रि पार्किंग से तड़के उड़ानें शुरू की जा सकती हैं। जबकि वर्तमान में एयरपोर्ट पर सुबह नौ बजे के बाद ही फ्लाइटों की आवाजाही शुरू होती है।

विज्ञापन

पिछले दिनों एयरपोर्ट पर सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें इस बिंदू पर भी चर्चा हुई थी। संबधित एयरलाइंस अधिकारियों को कहा गया था कि वो अपने मुख्यालय में इस संबंध में चर्चा करें। तड़के उड़ानें संचाचित होने से हवाई यात्रियों के साथ ही एयरपोर्ट को काफी लाभ मिलेगा। इससे एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही की संख्या में भी इजाफा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न शहरों की करीब 16 उड़ानें पहुंचती हैं एयरपोर्ट

दून एयरपोर्ट पर देश के विभिन्न शहरों की करीब 16 उड़ानें प्रतिदिन आवाजाही करती हैं। इंडिगो, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस आदि कंपनियां उड़ानें संचालित करती हैं। चार्टर्ड विमानों की आवाजाही अलग है।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: प्रदेश के मदरसों में अब शुक्रवार को नहीं होगी छुट्टी, अन्य विद्यालयों की तरह लागू होगी व्यवस्था

--एयरपोर्ट पर पार्किंग क्षमता में वृद्धि हुई है। प्रदेश सरकार ने विमानों की पार्किंग पर टैक्स भी कम किया है। फिलहाल विमानों की रात्रि पार्किंग नहीं होती है। संभावना हैं कि नए शेड्यूल में उड़ानों की संख्या में इजाफा हो सकता है। तभी कुछ कहा जाएगा।- अनिल मस्ताना, कार्यवाहक निदेशक
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed