{"_id":"6a5a9b98b60fc84497007107","slug":"elderly-person-dies-under-suspicious-circumstances-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-1020844-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंद्रानगर क्षेत्र में शुक्रवार को बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुजुर्ग का शव कमरे के अंदर पंखे से लटका हुआ था। पुलिस परिजनों की मदद से बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर बुजुर्ग के शव को नीचे उतारा।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को गली नंबर-5, इंद्रानगर में एक व्यक्ति के आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है, जबकि खिड़की खुली थी और कमरे की लाइटें जल रही थीं। परिजनों की सहायता से दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर गोपाल मुखर्जी (76) पुत्र दिवंगत जमना दास, निवासी नेहरू ग्राम, ऋषिकेश, पंखे से रस्सी के सहारे लटके मिले। पुलिस और परिजनों ने उन्हें तुरंत नीचे उतारा और 108 एंबुलेंस से उन्हें राजकीय चिकित्सालय एसपीएस ऋषिकेश ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक यशपाल बिष्ट ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले में जांच की जा रही है।