फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Two arrested on theft charges; search on for one.

Rishikesh News: चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, एक की तलाश

Sat, 18 Jul 2026 06:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 18 Jul 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
Two arrested on theft charges; search on for one.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की वारदात का खुलासा किया है। इस मामले में हरियाणा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने हरिद्वार रोड स्थित कृष्णा मिष्ठान भंडार और देहरादून रोड स्थित न्यू कैलाश मेडिकल हॉल में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
पुलिस ने उनके कब्जे से 2200 नकद, पीएनबी की चेकबुक, एक एटीएम कार्ड, तीन आधार कार्ड और एक पहचानपत्र बरामद किया है। गिरोह का तीसरा सदस्य अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बीते 12 अप्रैल की रात कृष्णा मिष्ठान भंडार का शटर तोड़कर करीब 55 हजार की नकदी चोरी की गई थी। वहीं 23 जून की सुबह कोतवाली के ठीक सामने न्यू कैलाश मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर करीब 23 हजार नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए गए थे। दोनों घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई थीं। प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि बीते शुक्रवार रात खांड गांव मार्ग स्थित अंडरपास के पास घेराबंदी कर विवेक गोयल और विक्रम निवासी सोनीपत (हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने साथी नवीन उर्फ बाली के साथ मिलकर दोनों चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी की अधिकांश रकम नशे और अन्य खर्चों में खर्च कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed