सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Elephant reaches Timli Akra village

Rishikesh News: तिमली अकरा गांव में पहुंचा हाथी

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 19 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Elephant reaches Timli Akra village
तिमली अकरा गांव के खेतों में घूमता हाथी- स्रोत- जागरूक पाठक
विज्ञापन
विकासखंड के तिमली अकरा क्षेत्र में हाथी पहुंचने का वीडियो वायरल हो रहा है। वन विभाग ने वीडियो की पुष्टि की है। वायरल वीडियो में हाथी सीढ़ीनुमा खेतों में घूमता हुआ दिखाई दे रहा है।फेडवा बीट के वन दरोगा दाताराम ने बताया कि राजाजी टाइगर रिजर्व विंध्यवासिनी बीट से खाले के रास्ते नर हाथी तिमली क्षेत्र में पहुंचा है। ग्रामीणों का कहना है कि राजाजी पार्क क्षेत्र से सटे क्षेत्रों से जंगली जानवर लगातार पहाड़ी क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं।पार्क क्षेत्र से सटे ग्रामीण इलाकों में पिछले कुछ वर्षों में सड़कें निर्मित हुई हैं। इन सड़कों से हाथी पहाड़ी की ऊंचाई तक पहुंच जाते हैं। वन विभाग की टीम दो दिनों से पटाखे फोड़कर हाथी को गांव से नीचे उतारने की कोशिश में लगा हुआ है। ग्रामीणों को आशंका है कि विंध्यवासिनी क्षेत्र से गदेरे के रास्ते हाथी 15 किमी दूर तिमली अकरा पहुंचा होगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed