फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   FIR Registered Against Officials Following Electrocution Death of Mother and Daughter

Rishikesh News: कंरट से मां-बेटी की मौत पर अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Mon, 17 Aug 2026 05:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 17 Aug 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
FIR Registered Against Officials Following Electrocution Death of Mother and Daughter
खदरी में करंट की चपेट में आने से हुई थी दोनों की मौत, बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

ऋषिकेश। खदरी क्षेत्र में सड़क पर टूटकर गिरे करंट प्रवाहित बिजली के तार की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत के मामले में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 16 अगस्त को खदरी शिव मंदिर गली निवासी सुमन पत्नी हरपाल सिंह जेठूड़ी अपनी दो वर्षीय बच्ची के साथ अपनी बहन के घर गई थी। देर रात लौटते समय रास्ते में गिरे बिजली के तार के करंट की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। सुमन ने बेटी की अपनी गोद में रखा हुआ था। हरपाल सिंह की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता, एसडीओ व अवर अभियंता के खिलाफ लापरवाही (बीएनएस 106(1) ) के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


ऊर्जा निगम ने की 8 लाख आर्थिक सहायता की घोषणा
भारी जनाक्रोश देखते हुए ऊर्जा निगम ने पीड़ित परिवार को आठ लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता शक्ति सिंह ने बताया कि पांच लाख की आर्थिक सहायता तत्काल दी जा रही है। शेष तीन लाख की धनराशि जांच पूरी होने के बाद दी जाएगी। घटना की जांच के लिए चीफ इंजीनियर के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। इसके अलावा एक अन्य कमेटी भी जांच कर रही है। जल्द ही जांच पूरी कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed