फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Three Cadets from PLMS Campus Selected for Thal Sainik Camp

Rishikesh News: पीएलएमएस परिसर के तीन कैडेट्स का थल सैनिक कैंप के लिए चयन

Mon, 17 Aug 2026 05:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 17 Aug 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
Three Cadets from PLMS Campus Selected for Thal Sainik Camp
ऋषिकेश। पं. ललित मोहन शर्मा परिसर के एनसीसी प्रकोष्ठ के तीन कैडेट्स का चयन थल सैनिक कैंप के लिए हुआ है। सीनियर अंडर ऑफिसर नीरज चौहान, कैडेट अंकित भारद्वाज और कैडेट मानसी रुड़की में आयोजित थल सैनिक कैंप में प्रतिभाग कर रहे हैं। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के एनसीसी अधिकारी मेजर धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि परिसर के ऋषभ सिलावल, रिशव रावत, आयुष, ज्योति महर, मानसी, जानवी बानो और जतिन का इंटर-बटालियन कंपीटिशन के लिए चयन हुआ है। इसी प्रतियोगिता के माध्यम से गणतंत्र दिवस परेड के लिए एनसीसी कैडेट्स का चयन किया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 और 2025 में परिसर के तीन-तीन कैडेट्स ने नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया था। इस वर्ष सात कैडेट्स के इंटर-बटालियन प्रतियोगिता के लिए चयनित होने से वर्ष 2027 की गणतंत्र दिवस परेड में परिसर से तीन से अधिक कैडेट्स के चयन की उम्मीद बढ़ी है। कैडेट्स की उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अंबरीश कुमार महाजन ने बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी कैडेट्स अनुशासन, समर्पण और मेहनत के साथ आगे बढ़ें और राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करें। विश्वविद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने भी चयनित कैडेट्स को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed