फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Harrawala Railway Station dedicated to the nation.

Rishikesh News: हर्रावाला रेलवे स्टेशन राष्ट्र को समर्पित

Fri, 17 Jul 2026 07:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 17 Jul 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Harrawala Railway Station dedicated to the nation.
अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया वर्चुअल उद्घाटन
- स्टेशन का डिजाइन हिमालय की थीम पर : राज्यपाल
- 30 करोड़ की लागत से किया गया है स्टेशन का पुनर्विकास
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रावाला। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर से वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के साथ उत्तराखंड के हर्रावाला स्टेशन का भी लोकार्पण हुआ।
शुक्रवार को उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, गढ़वाल सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक बृजभूषण गैरोला, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, रेल मंडल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि हर्रावाला स्टेशन का नाम ही हरियाली का एहसास कराता है। उन्होंने कहा कि स्टेशन का डिजाइन हिमालय की थीम पर तैयार किया गया है और इसकी घुमावदार छत विशेष आकर्षण का केंद्र है। उन्होंने नागरिकों से स्टेशन की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे स्वर्णिम दौर से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि कर्णप्रयाग रेल परियोजना का 75 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है और जल्द ही इसका लाभ प्रदेश को मिलेगा। उन्होंने उत्तराखंड को मिली दो वंदे भारत ट्रेनों का भी उल्लेख किया।
---
30 करोड़ की लागत से हुआ स्टेशन का पुनर्विकास
करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास प्रधानमंत्री ने 6 अगस्त 2023 को वर्चुअल माध्यम से किया था। देहरादून से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित हर्रावाला रेलवे स्टेशन समुद्र तल से 596.10 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। स्टेशन के आसपास करीब एक लाख की आबादी निवास करती है। स्थानीय लोगों ने यहां अधिक ट्रेनों के ठहराव की मांग भी उठाई, जिससे यात्रियों का समय, धन और ईंधन बच सके। पुनर्विकास के तहत स्टेशन पर आधुनिक प्रतीक्षालय, आरक्षण काउंटर, दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष सुविधा, जलपान गृह, पूछताछ केंद्र, पार्किंग और लगभग 15 कमरों का निर्माण किया गया है।

---
छात्रों को किया गया पुरस्कृत
समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए वाद-विवाद, कला और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने प्रमाणपत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान मूलचंद शीर्षवाल, पूर्व पार्षद विनोद कुमार, पार्षद प्रशांत खैरोला सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed