{"_id":"69f3be85df69bc0ca101eac5","slug":"helicopter-service-started-for-badrinath-kedarnath-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-960215-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: जौलीग्रांट से बदरी-केदार के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: जौलीग्रांट से बदरी-केदार के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 01 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट हेलीपैड से बदरीनाथ और केदारनाथ दो धामों के लिए हेलिकॉप्टर उड़ान शुरू हुई। पहले दिन जौलीग्रांट हेलीपैड से कुल 16 श्रद्धालु दो धामों के लिए रवाना हुए।
पूजा-अर्चना के बाद सुबह करीब सात बजे रुद्राक्ष एविएशन के एमआई-17 हेलिकॉप्टर ने विभिन्न स्थानों के कुल 16 श्रद्धालुओं को लेकर दो धामों के लिए उड़ान भरी। कंपनी द्वारा लगातार चौथे वर्ष जौलीग्रांट से बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए उड़ान शुरू की गई है। मौसम ठीक रहने पर हेलिकॉप्टर एक दिन में दो बार उड़ान भरेगा, जिसमें कुल 40 श्रद्धालु आवाजाही कर सकेंगे। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि एमआई 17 की 20 मई तक की बुकिंग फुल हो चुकी है। यह उड़ान बरसात शुरू होने से पहले करीब 15 जून तक संचालित की जाएगी। उसके बाद बरसात बाद 15 या 20 सितंबर के बाद दोबारा उड़ानें शुरू की जाएंगी। प्रबंधक पीके छाबरी ने कहा कि बदरीनाथ और केदारनाथ की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है।
Trending Videos