{"_id":"69e7e7b5c17fd9095b0e8e88","slug":"lalpani-beat-freedom-from-the-mountain-of-garbage-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-952505-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालपानी बीट : कूड़े के पहाड़ से मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालपानी बीट : कूड़े के पहाड़ से मिलेगी मुक्ति
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
गुमानीवाला स्थित लालपानी बीट में स्थापित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं प्रोसेसिंग प्लांट का ट्रायल पूरा हो गया है। इस परियोजना से गोविंद नगर क्षेत्र में लंबे समय से जमा कूड़े के पहाड़ से जल्द ही निजात मिलने की उम्मीद है। इसका मुख्य उद्देश्य शहर से प्रतिदिन एकत्रित होने वाले कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।
मंगलवार को मेयर शंभू पासवान ने प्लांट की कार्यक्षमता और तकनीकी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि करीब दस हेक्टेयर क्षेत्र में बने इस प्लांट में चार मशीनें लगाई गई हैं। सूखे कूड़े से ईंधन और आरडीएफ (रेफ्यूज-डेराइव्ड फ्यूल) सामग्री तैयार कर कंपनियों को भेजी जाएगी।
वहीं गीले कूड़े से कंपोस्ट खाद बनाई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस माह के अंत तक प्लांट में नियमित रूप से कूड़ा निस्तारण का कार्य शुरू हो जाएगा। प्लांट के संचालन का जिम्मा 15 वर्षों के लिए एक निजी कंपनी को सौंपा गया है। इस अवसर पर नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कमेंट
कमेंट X