सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   MDDDA seals four illegal constructions

Rishikesh News: एमडीडीडीए ने चार अवैध निर्माण किए सील

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
MDDDA seals four illegal constructions
विज्ञापन
ऋषिकेश। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे चार अवैध निर्माणों पर सीलिंग की कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान विरोध की आशंका के चलते बड़ी संख्या में पुलिसबल भी तैनात किया गया था।
Trending Videos

ऋषिकेश व आसपास के क्षेत्रों में अवैध निर्माण पर एमडीडीए की ओर से अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। एमडीडीए के सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज ने बताया की उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा के आदेश पर विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से निर्मित किए जा रहे चार निर्माणाधीन भवनों को सील किया गया है। विस्थापित कॉलोनी निर्मल बाग में अमर, सुमित मल्होत्रा, जय चौहान व हरिद्वार रोड स्थित पुरानी चुंगी के समीप आलोक व संजय के निर्माणाधीन बहुमंजिला भवनों को सील किया गया है। सहायक अभियंता अभिषेक ने कहा कि अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्राधिकरण की टीम में अवर अभियंता अमित भारद्वाज, पूनम सकलानी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed