सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Middle East crisis discussed at Writers' Village

Rishikesh News: मध्य पूर्व संकट पर लेखक गांव में हुई चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 21 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Middle East crisis discussed at Writers' Village
विज्ञापन
इंटीग्रेटेड मैरीटाइम एक्सचेंज (आईएमई) द्वारा शिपफाइनेक्स और जेमिनी ग्रुप के सहयोग से लेखक गांव में आरोहण इंटरनेशनल मैरीटाइम कॉन्फ्रेंस शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व शिक्षा मंत्री और लेखक गांव के संरक्षक डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा किया गया।
Trending Videos


इस दौरान डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि इस दो दिवसीय आयोजन में सात देशों से 200 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में वैश्विक शिपिंग कंपनियों के शीर्ष अधिकारी, उद्योग विशेषज्ञ और सरकारी नीति-निर्माता एक मंच पर एकत्र हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्य वक्ता के रूप में पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के उपसचिव राजेश असाटी ने अपने विचार रखे। सम्मेलन में शिपिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मिडिल ईस्ट संकट और वैश्विक व्यापार पर उसका प्रभाव, एलपीजी, एनएनजी शिपिंग, पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, सीफेरर्स का मानसिक स्वास्थ्य तथा उत्तराखंड में शिपिंग इकोसिस्टम के विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई।

सम्मेलन में देहरादून और उत्तराखंड में शिपिंग कंपनियों की स्थापना और निवेश की संभावनाओं पर विशेष जोर दिया गया। जिससे क्षेत्र में नए रोजगार और आर्थिक विकास के अवसर उत्पन्न होने की उम्मीद जताई गई है। कार्यक्रम के तहत आईसीएस मिडिल ईस्ट ब्रांच द्वारा एक विशेष अंतरराष्ट्रीय शिपिंग वर्कशॉप भी आयोजित की जा रही है।



शनिवार को देवभूमि समुद्र रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें वैश्विक समुद्री क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पेशेवरों को सम्मानित किया जाएगा। शनिवार को सम्मेलन में समुद्री क्षेत्र में नए सहयोग, नवाचार और निवेश के रास्ते खोलने को लेकर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed