{"_id":"69931b44423cf8a68d0ee6e6","slug":"muzaffarnagar-won-the-all-india-volleyball-competition-in-doiwala-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1029-137888-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: मुजफ्फरनगर ने जीती डोईवाला में ऑल इंडिया वाॅलीबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: मुजफ्फरनगर ने जीती डोईवाला में ऑल इंडिया वाॅलीबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डोईवाला। दशमेश स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित की गई ऑल इंडिया ओपन वाॅलीबाल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले में खिताब यूआरआई क्लब मुजफ्फरनगर ने अपने नाम किया। देर रात तक चले मुकाबलों का खेलप्रेमियों ने जमकर लुत्फ उठाया।
खैरी धर्मूचक के मैदान में आयोजित की जा रही ऑल इंडिया ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल झबरियन क्लब रुड़की ने बद्रर्स क्लब उत्तराखंड को 25-21, 25-22 और 25-22 से हराया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में यूआरआई मुजफ्फरनगर ने मेजबान दशमेश स्पोर्ट्स क्लब को 27-25, 25-18, 22-25, 17-25 और 15-11 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई।
रविवार देर रात दूधिया रोशनी में दोनों टीमों के बीच खिताबी जंग बेहद रोचक रही। पांच सेटों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शानदार प्रदर्शन करते हुए मुजफ्फरनगर ने रुड़की को 25-11, 25-23,2 3-25, 20-25 और 15-11 से पराजित कर खिताबी जंग अपने नाम की। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी और पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी अरुण कुमार सूद ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। समापन पर भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, मलकीत सिंह, सतनाम सिंह, यशपाल सिंह, सतपाल सिंह, हरीश शर्मा, राजबीर खत्री, जरनैल सिंह, जसविंदर सिंह, बलविंदर सिंह, जीशान अली, शहजाद, मनीष क्षेत्री, सुखदेव बडोनी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
Trending Videos