सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Opposition to giving taxi operation work to the company

Rishikesh News: एयरपोर्ट पर टैक्सी संचालन का काम कंपनी को देने का विरोध

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 18 Feb 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Opposition to giving taxi operation work to the company
प्रीपैड टैक्सी काउंटर के पास मौजूद एयरपोर्ट टैक्सी चालक: संवाद
विज्ञापन
देहरादून एयरपोर्ट पर टैक्सी संचालन का काम एक कंपनी को दिए जाने का एयरपोर्ट टैक्सी चालकों ने विरोध करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। टैक्सी यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने एयरपोर्ट प्रशासन से मिलकर कहा कि एयरपोर्ट पर प्रीपेड टैक्सी सर्विस की सेवाओं को बंद नहीं किया जा सकता है।
Trending Videos


बीते सोमवार को डोईवाला कोतवाली निरीक्षक की तरफ से एयरपोर्ट टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष संजय सिंधवाल और सचिव चंद्रकिशोर उनियाल को एक पत्र दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि हवाई यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा एप आधारित कैब एग्रीगेटरों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कैब एग्रीगेटर सेवाओं के संचालन का अनुबंध एक कंपनी को दिया गया है। पत्र में कहा है कि इसके विरोध में टैक्सी यूनियन के विरोध करने की आशंका हैं, इसलिए धरना-प्रदर्शन करने से पहले प्रशासन की अनुमति लेनी होगी।

टैक्सी यूनियन सचिव चंद्रकिशोर उनियाल ने कहा कि वर्तमान में एयरपोर्ट पर करीब 500 स्थानीय टैक्सी चालक टैक्सी चलाकर अपने परिवार का गुजर बसर कर रहे हैं। किसी कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए स्थानीय लोगों के रोजगार को खत्म नहीं किया जा सकता है।



यूनियन के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भारती ने कहा कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण में कई टैक्सी चालकों ने अपनी जमीनें दी हैं। स्थानीय लोगों के रोजगार को नहीं छीना जा सकता है। इसके लिए धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। एयरपोर्ट प्रशासन से मिलने वालों में मदन सिंह, मुकेश गौड, कीर्ति सिंह नेगी आदि शामिल रहे।

---



- किसी भी संस्थान में स्थानीय लोगों को रोजगार दिया ही जाना चाहिए। एयरपोर्ट के लिए अपनी जमीनें देने वाले कई पढ़े-लिखे लोग भी रोजगार नहीं मिलने पर टैक्सी चलाकर अपना गुजर बसर कर रहे हैं। एयरपोर्ट टैक्सी चालकों की मांग का समर्थन करते हैं। - ईश्वर सिंह रौथाण, एयरपोर्ट सलाहकार समिति सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed