सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   People danced to the songs of Narendra Singh Negi

Rishikesh News: लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, अनिल बिष्ट व प्रतीक्षा की गीतों पर झूमे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 23 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
People danced to the songs of Narendra Singh Negi
अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में लोकगीतों की प्रस्तुति देते लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी। स्रोत- जीएम
विज्ञापन

Trending Videos
गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के गंगा रिजॉर्ट में आयोजित सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के अंतिम दिन गढ़वाली लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने अपने सुरों का जादू बिखेरा। महोत्सव में लोक गायक ने सभी को चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए जय अंबा जगदंबा जय माता रानी... गीत से सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने बाबा दूधाधारी तुम्हारी जय जयकार हो, कन प्यारा लगदा गौ घर, कन स्वांणु दिखेंदु हिमालय, हिमवंत देश होला त्रिजुगी नारेण, मेरू डांडी कांठी का मुल्कु ऐल्यु, बसंत ऋतु मां एई आदि गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं का जमकर मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोक गायक अनिल बिष्ट ने चैता कि चैत्वाली गीत की प्रस्तुति दी। उनके गीतों पर श्रोताओं ने जमकर नृत्य किया। लोक गायिका प्रतीक्षा बमराड़ा ने मालु घुरालु की बीच खिलदी, लोकगायिका प्रेरणा ने मुलमुल कै कु हंसनी छे तु गीत की प्रस्तुति दी। प्रेमबल्लभ पंत, रोशनी नेगी, राकेश मंदरवाल, ऊषा नेगी, शैलेंद्र पटवाल ने लोकगायक और लोक गायिकाओं का सहयोग किया। विनोद चौहान, सुभाष पांडेय, सुमित, रविंद्र राणा, महेश भट्ट ने संगत में साथ दिया। गणेश खुगशाल गणी ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed