{"_id":"6a60bcf8f998356eb80fa682","slug":"people-from-several-villages-are-risking-their-lives-to-cross-a-rain-swollen-ravine-rishikesh-news-c-38-1-rks1002-144054-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: जान जोखिम में डालकर बरसाती खाला पार कर रहे कई गांवों के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: जान जोखिम में डालकर बरसाती खाला पार कर रहे कई गांवों के लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौलीग्रांट। रानीपोखरी न्याय पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत गडूल क्षेत्र में पिछले दिनों बरसाती खाला आने से अस्थायी पुलिया पूरी तरह बह चुकी है। बरसाती खाले ने नदी का रूप ले लिया है। जिससे करीब आधा दर्जन गांवों का संपर्क थानो-भोगपुर मुख्य मार्ग से कट चुका है।
ग्रामीणों की मांग है कि जल्द ही वैकल्पिक मार्ग बनाकर आवाजाही की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और स्कूली बच्चों को खाला पार करने में हो रही है। छह-सात गांवों के लोगों को थानो या भोगपुर की तरफ आवाजाही करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। विधायक बृजभूषण गैरोला और ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके बाद वैकल्पिक मार्ग बनाने का कार्य शुरू किया जा रहा है।
विधायक ने सिंचाई विभाग, पेयजल निगम और लोनिवि के मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि नदी का चैनलाइज कर जल्द ही पानी को डायवर्ट किया जाना चाहिए। वहीं जल्द ही वैकल्पिक मार्ग बनाकर ह्यूम पाइप डालकर अस्थायी पुलिया का निर्माण किया जाना चाहिए। विधायक ने अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कोई अधिकारी बजट या संसाधनों का रोना नहीं रोएगा। इस काम को जल्द से जल्द पूरा करना ही होगा।
विज्ञापन
डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारी एक-दूसरे के पाले में गेंद डाल रहे हैं। नदी ऊपर हो गई है औश्र सूर्यधार मार्ग नीचे हो गया है। बीडीसी की बैठक में भी यह मुद्दा उठा था। तब उन्होंने इस क्षेत्र में खनन किए जाने को लेकर जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा था। फिलहाल वैकल्पिक मार्ग बनाया जाना जरूरी है। इस दौरान धर्मेंद्र रावत, रविंद्र रावत, दीवान सिंह, ईश्वर रौथाण, नरदेव पुण्डीर, संदीप भट्ट, सुनील यादव आदि उपस्थित रहे।