सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Players created history by winning 16 medals

Rishikesh News: खिलाड़ियों ने 16 पदक जीतकर रचा इतिहास

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 07 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Players created history by winning 16 medals
राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ी- स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
स्पेशल ओलम्पिक भारत की ओर से हरियाणा के रोहतक में 02 फरवरी से 07 फरवरी तक आयोजित राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 11 खिलाड़ियों और 4 कोचों ने प्रतिभाग किया।
Trending Videos


चैंपियनशिप में उत्तराखंड टीम ने कुल 16 पदक अपने नाम किए, जिनमें 4 स्वर्ण, 5 रजत और 7 कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों में दिसू ने दो स्वर्ण पदक जीतकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। राहुल सैनी ने एक स्वर्ण व एक रजत, विदुषी ने एक स्वर्ण, सरस्वती ने एक रजत, राहुल रतूड़ी ने एक रजत व एक कांस्य, मोहित तड़ियाल ने एक रजत व एक कांस्य, सौरभ सेमवाल ने एक रजत तथा राजेंद्र सिंह ने एक कांस्य पदक हासिल किया। टीम के हेड कोच जगदीश सिंह (स्पोर्ट्स डायरेक्टर, स्पेशल ओलिंपिक भारत उत्तराखंड) रहे। असिस्टेंट कोच विजयलक्ष्मी, सतीश बलूनी, आराधन ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed