{"_id":"6a772a62018fdec66f012652","slug":"renovation-work-on-ram-jhula-gains-momentum-rishikesh-news-c-38-1-rks1008-144841-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: रामझूला के कायाकल्प का काम हुआ तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: रामझूला के कायाकल्प का काम हुआ तेज
Sat, 08 Aug 2026 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 08 Aug 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ से पहले मरम्मत पूरा करने का लक्ष्य
करीब 10 करोड़ रुपये से होगा जीर्णोद्धार
ढालवाला। रामझूला पुल के मरम्मत कार्य में तेजी आई है और इसके जीर्णोद्धार के लिए तकनीकी सामान व भारी उपकरण मौके पर पहुंचने लगे हैं। लोक निर्माण विभाग करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से पुल का कायाकल्प करा रहा है, जिसे आगामी कुंभ मेले से पहले पूरा कर सुरक्षित और सुचारू आवाजाही शुरू करने का लक्ष्य है। मरम्मत के तहत पुल के मुख्य केबल और स्पैन टावरों को तकनीकी रूप से मजबूत करने के साथ पैदल यात्रियों और हवा के दबाव से होने वाले कंपन को नियंत्रित करने के लिए डैम्पिंग तकनीक व सपोर्ट सिस्टम लगाए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार मरम्मत पूरी होने के बाद रामझूला पर पैदल यात्रियों के साथ दोपहिया वाहनों की आवाजाही भी शुरू करने की योजना है। इससे कुंभ के दौरान जानकी सेतु पर बढ़ने वाले यातायात के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।
- राम झूला पुल का मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है। मरम्मत कार्य कुंभ से पहले पूर्ण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रवीण कर्णवाल, अधिशासी अभियंता, लोनिवि नरेंद्र नगर।