सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Sanskrit Education Secretary inspected

Rishikesh News: संस्कृत के छात्र भी अब जेईई व नीट की प्रवेश परीक्षा में हो सकेंगे शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 08 Feb 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Sanskrit Education Secretary inspected
संस्कृत छात्रों से बातचीत करते संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार गैरोला। स्रोत जागरूक पाठक।
विज्ञापन
संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार गैरोला ने कहा कि उत्तराखंड सरकार की पहल पर अब संस्कृत विद्यालयों में विज्ञान और गणित विषयों को भी पूर्व मध्यमा से पढ़ाया जा रहा है, जिससे उत्तर मध्यमा अर्थात इंटरमीडिएट के संस्कृत छात्र भी इंजीनियरिंग के लिए जेईई और चिकित्सा शिक्षा के लिए नीट की प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
Trending Videos




शनिवार को संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार गैरोला ने श्री नेपाली संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि संस्कृत शिक्षक विभाग की ओर से प्रोत्साहित मंत्र चिकित्सा के लिए आगे आएं और संस्कृत धर्म ग्रंथों में उल्लेखित मंत्रों का रोगियों पर अध्ययन कर शोध को सिद्ध करने में सहायता करें, जिससे विश्व में भी हमारे मंत्रों के ज्ञान का डंका बज सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्कृत शास्त्रों में निहित प्रज्ञा चक्षु विद्या को भी संस्कृत विद्यार्थियों के माध्यम से जन-जन तक प्रसारित करें। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. ओम प्रकाश पूर्वाल, प्रबंधक ललित डंग, कपिल चोपड़ा, अनुसूया प्रसाद सुंदरियाल, शांति प्रसाद डंगवाल, विजेंद्र मौर्य, कामेश्वर लसियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed