{"_id":"69bdb79d84842080c50f456f","slug":"shagun-chauhan-first-in-district-level-competition-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-926768-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शगुन चौहान प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शगुन चौहान प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विकसित भारत युवा संसद 2026 में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। उन्होंने लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों पर अपने विचार प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किए। कहा कि आपातकाल का दौर भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील अध्याय रहा है।
मेरा युवा भारत देहरादून की ओर से डोईवाला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में डोईवाला कॉलेज में आपातकाल के 50 साल भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख विषय पर युवा संसद आयोजित की गई।
उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि राज्य एनएसएस अधिकारी सुनैना रावत ने कहा कि युवा संसद कार्यक्रम नौजवानों में लोकतांत्रिक समझ विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। आपातकाल जैसे प्रसंग हमें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना सिखाते है। समापन सत्र के मुख्य अतिथि डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं और उन्हें इतिहास से सीख लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शगुन चौहान प्रथम, प्रगति नेगी द्वितीय, मेघा शर्मा तृतीय, अभिनव बंसल और महक को सांत्वना पुरस्कार मिला। चयनित प्रतिभाग राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. डीपी भट्ट ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं के बौद्धिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में मोनिका नादल, जयदेव सिंह, डॉ. राखी पंचोला, डॉ. विक्रम सिंह, वरुण मंगल, डॉ. किरण जोशी आदि शामिल हुए।
Trending Videos