सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Shiva procession taken out with great pomp in the city

Rishikesh News: नगर में धूमधाम से निकाली शिव बरात

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 18 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Shiva procession taken out with great pomp in the city
05- चद्रेश्वर मंदिर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।संवाद
विज्ञापन
महाशिवरात्रि के दूसरे दिन नगर में भगवान शिव की बारात धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। नगरवासी भक्तिमय भजनों व ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते नजर आएमहंत कृष्णा पुरी के नेतृत्व में चंद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर से भव्य शिव बरात निकाली गई। बरात में आए कलाकारों ने आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। बरात मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर हरिद्वार मार्ग, झंडा चौक, बड़ा बाजार, सुभाष चौक, त्रिवेणी घाट, घाट चौक होते हुए चंद्रभागा पुल और मंदिर परिसर में पहुंची। शिव बारात में हजारों श्रद्धालुओं ने होली के रंग-गुलाल और माथे पर चंदन का लेप लगाकर भाग लिया। भोले दी बरात चली सज धज के... पंजाबी भजनों और ढोल-नगाड़ों की धुन पर युवक-युवतियां नाचते-गाते बरात में शामिल हुए। जगह-जगह व्यापारियों व स्थानीय निवासियों ने फूलों की वर्षा कर बरात का स्वागत किया। प्रसाद वितरित किया गया। कलाकारों ने भूत-पिशाच, राधा-कृष्ण, हनुमान और मां काली के रूप धारण कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। शिव भजनों पर प्रस्तुत नृत्य ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ऊं नमः शिवाय के जयघोष से बाजार शिवमय हो उठा। शिव बरात में महंत कृष्णापुरी महाराज, प्रकाश सेमवाल, भवानी शंकर, बदरी प्रसाद, देश राज, अजय कटारिया, विशाल कक्कड़, पंडित राजकुमार, आशीष कुमार, किशन मोहन विश्वकर्मा, दीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed