{"_id":"698a4338b3b60431230349d2","slug":"snatched-mobile-phone-and-pushed-off-the-train-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-898031-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: मोबाइल फोन छीनकर ट्रेन से दिया धक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: मोबाइल फोन छीनकर ट्रेन से दिया धक्का
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश से मुरादाबाद जा रहे एक युवक का मोबाइल फोन छीन कर उसे ट्रेन से धक्का दे दिया गया। इस हादसे में युवक घायल हो गया। रायवाला कोतवाली पुलिस ने घायल का उपचार कराने के बाद उसके परिजनों से संपर्क किया और सहायता प्रदान की।
घटना सोमवार देर शाम की है। ऋषिकेश से मुरादाबाद की ओर जा रही प्रयागराज एक्सप्रेस में सवार मध्य प्रदेश का रहने वाला आर्झव जैन अपने अन्य साथियों के साथ ऋषिकेश से मुरादाबाद जा रहा था। आर्झव के अनुसार वह ट्रेन के दरवाजे पर बैठकर मोबाइल फोन चला रहा था। ट्रेन जैसे ही मोतीचूर जंगल से गुजर रही थी तभी दो से तीन लोगों ने उसका मोबाइल फोन छीन कर उसे ट्रेन से धक्का दे दिया। घायल अवस्था में आर्झव जैन को सिंचाई विभाग के अवर अभियंता कुलदीप कुमार मिले। उन्होंने रायवाला कोतवाली पुलिस से संपर्क कर रायवाला कोतवाली पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने आर्झव का संपर्क उसके परिजनों से करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद आर्झव को जीआरपी पुलिस के माध्यम से सहायता प्रदान की गई। घायल के पिता निलेश जैन ने रायवाला कोतवाली पुलिस का आभार जताया है।
Trending Videos