फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   SSP Reviews CCTV Monitoring

Rishikesh News: एसएसपी ने सीटीवी मॉनिटरिंग का लिया जायजा

Sun, 09 Aug 2026 07:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 09 Aug 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
SSP Reviews CCTV Monitoring
ढालवाला। डाक कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर एसएसपी टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे ने शनिवार शाम पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर कांवड़ मेला क्षेत्र में चल रही सीसीटीवी और ड्रोन मॉनिटरिंग का जायजा लिया। उन्होंने हाईटेक कैमरों से कांवड़ मार्ग, प्रमुख घाटों, संवेदनशील स्थानों, पार्किंग और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की लाइव स्थिति देखी। एसएसपी ने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को 24 घंटे ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी, जाम या अत्यधिक भीड़ होने पर तत्काल अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और यातायात सुचारू कराने के निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को देने और क्विक रिस्पॉन्स टीम को अलर्ट मोड पर रखने को कहा। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क पर तैनात जवानों से लेकर आधुनिक तकनीकी संसाधनों तक टिहरी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षित कांवड़ यात्रा, सुगम यातायात और श्रद्धालुओं की सेवा पुलिस का मुख्य संकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed