सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Take exams without any stress: Education Minister

तनाव मुक्त रहकर परीक्षा दें छात्र : शिक्षा मंत्री

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 07 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Take exams without any stress: Education Minister
10-श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओ को संबो​धित करते ​शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ.
विज्ञापन
श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को छात्रों के बीच बैठकर सुना। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को तनाव मुक्त रहकर परीक्षा देने की सलाह दी। कहा कि परीक्षा में तनाव लेने से केवल नुकसान होता है। जबकि तनाव मुक्त रहकर अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, श्रीभरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य, सीईओ विनोद कुमार ढौंडियाल ने किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल ने प्रधानमंत्री की ओर से दिए गए सुझावों को अपने जीवन में प्रयोग करने की सलाह दी। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य वाईपी त्रिपाठी, लखविंदर सिंह, शिव प्रसाद बहुगुणा, डॉ. सुनील दत्त थपलियाल, जयकृत रावत, जितेंद्र बिष्ट आदि उपस्थित रहे।छात्रों ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देख : ऋषिकेश। पंजाब सिंध क्षेत्र इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रोजेक्टर के माध्यम से छात्रों को प्रधानमंत्री का परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। प्रधानाचार्य ललित किशोर शर्मा ने छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र बहुगुणा ने किया।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed