सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Taxi drivers met Chief Minister Dhami

Rishikesh News: मुख्यमंत्री धामी से मिले टैक्सी चालक

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 20 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Taxi drivers met Chief Minister Dhami
मुख्यमंत्री धामी से मिलते टैक्सी यूनियन के पदा​धिकारी: यूनियन
विज्ञापन
देहरादून एयरपोर्ट पर टैक्सी संचालन का काम एक निजी कंपनी को दिए जाने के फैसले से स्थानीय टैक्सी चालकों में नाराजगी है। देहरादून एयरपोर्ट टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री से मिलकर इस मुद्दे पर मदद की गुहार लगाई है। मुख्यमंत्री ने सहयोग का आश्वासन दिया है।
Trending Videos

टैक्सी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भारती ने कहा कि स्थानीय लोग जौलीग्रांट में वर्षों से टैक्सी सेवाएं दे रहे हैं। हवाई पट्टी से एयरपोर्ट बनने के बाद भी स्थानीय लोग ही टैक्सी सेवाएं देकर अपने परिवार का गुजर बसर कर रहे हैं। कुछ दिन पहले एयरपोर्ट द्वारा एक कंपनी को टैक्सी का काम दे दिया गया है, जिससे करीब 500 टैक्सी चालकों के परिवारों के सामने रोजी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव चंद्रकिशोर उनियाल ने कहा कि स्थानीय लोगों का रोजगार छीनकर एक कंपनी को काम देना गलत है। समिति के संरक्षक गुलाब सिंह कैंतुरा, सलाहकार समिति सदस्य और सभासद ईश्वर रौथाण ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात सकारात्मक रही है। उन्होंने मदद का आश्वासन दिया है। सीएम धामी से मिलने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने एयरपोर्ट प्रशासन से भी मुलाकात की है। प्रतिनिधिमंडल में सुंदर सिंह पंवार, विजय सिंह सिंधवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed