{"_id":"699a224908c5777fcd096ca3","slug":"the-agent-charged-three-thousand-rupees-for-blood-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-906726-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: खून के लिए एजेंट ने तीमारदार से वसूले तीन हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: खून के लिए एजेंट ने तीमारदार से वसूले तीन हजार
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के गेट नंबर तीन के बाहर एजेंट सक्रिय हैं। शनिवार को बरेली से आए मरीज के तीमारदार से एक यूनिट खून के बदले तीन हजार रुपये ले लिए। मामला तब पकड़ में आया जब एजेंट ने दूसरी बार एक छात्र को रक्तदान के लिए भेजा। रक्तदाता को पता ही नहीं था कि एजेंट ने उसका खून बेच दिया है।
उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी की एक मरीज का शनिवार को ऑपरेशन होना था। उसके लिए कुछ यूनिट खून की आवश्यकता थी। तीमारदार ब्लड डोनर ढूंढ रहा था, तभी एम्स परिसर में एक व्यक्ति ने बताया कि तीन नंबर गेट के पास एक व्यक्ति खून का इंतजाम कर देगा।
तीमारदार एजेंट से मिला। उसने बोला की खून का इंतजाम हो जाएगा। उसने संबंधित तीमारदार से तीन हजार रुपये ले लिए। एजेंट ने एक युवक से रक्तदान करवा दिया। कुछ देर बाद मरीज को फिर एक यूनिट रक्त की आवश्यकता पड़ी। जिस पर तीमारदार फिर उसी एजेंट के पास ब्लड की व्यवस्था के लिए पहुंचा।
इस बार एजेंट ने धनराशि यह कह कर बढ़ा दी कि जो रक्तदान करेगा उसके लिए घी और जूस की व्यवस्था करनी पड़ेगी। जब तीमारदार ने यह शर्त स्वीकार कर ली तो एजेंट ने फिर एक छात्र को रक्तदान के लिए भेज दिया लेकिन ब्लड बैंक में तैनात कर्मचारी को कुछ शक हो गया।
जब कर्मचारी ने तीमारदार से पूछा कि क्या रक्तदान के लिए किसी को कोई धनराशि दी है तो तीमारदार ने एजेंट को पैसे दिए जाने की बात स्वीकार की। मजे की बात यह थी कि जो रक्तदान करने आया थाख् उसे पता ही नहीं था कि उसका रक्त बेच दिया गया है।
मामला पुलिस तक पहुंचा, पुलिस रक्तदान करने आए युवक को पूछताछ करने के लिए चौकी ले आई। हालांकि पैसे लेने वाला एजेंट फरार है, जिसे पुलिस तलाश रही है। कोतवाली प्रभारी केसी भट्ट ने कहा कि एक युवक से पूछताछ की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरे की तलाश की जा रही है।
Trending Videos