{"_id":"6995c07eca166791d509429d","slug":"the-month-of-worship-begins-the-first-fast-today-rishikesh-news-c-5-1-drn1027-904005-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: इबादत का महीना शुरू, पहला रोजा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: इबादत का महीना शुरू, पहला रोजा आज
विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्लिम समाज के पाक महीने रमजान की शुरूआत हो गई है। बृहस्पतिवार को पहला रोजा है और ईशा की नमाज के बाद तरावीह शुरू है। शहर और आसपास के देहात क्षेत्रों में बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। सहरी और इफ्तारी में इस्तेमाल होने वाली खाने-पीने की चीजों की खरीदारी होने लगी है।
दुकानों पर खजूर, सेवइयां, ड्राई फ्रूट्स, बेसन, मसाले, फलों और शरबत की मांग बढ़ी है। बुधवार शाम मुख्य बाजारों में खासतौर पर शाम के समय लोगों की भीड़ देखने को मिली। दुकानदारों ने भी रमजान को देखते हुए अपने-अपने स्तर से खास तैयारियां कर ली हैं और स्टॉलों पर इफ्तारी के लिए पकौड़े, समोसे, फल चाट और मिठाइयों की बिक्री होने लगी है।
चांद दिखने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की बधाई दी है। 19 फरवरी को पहला रोजा रखकर समाज के लोगों ने रमजान की शुरूआत कर दी। बुधवार को ईशा की नमाज के बाद लोगों नेे तरावीह पढ़ी। वहीं दूसरी ओर देहात क्षेत्रों में भी रमजान की तैयारियों का माहौल दिखाई दे रहा है। गांवों में लोगों ने भी जरूरी सामान इकट्ठा कर लिया है ताकि रोजे के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
महिलाओं में भी सेवइयां, मिठाई और अन्य घरेलू चीजों की खरीदारी को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि रमजान के दौरान बाजार में कारोबार बढ़ जाता है और लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त स्टॉक मंगाया गया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि रमजान सिर्फ इबादत का महीना ही नहीं बल्कि आपसी भाईचारे और खुशियों का भी प्रतीक है।
Trending Videos