{"_id":"69865006332f6964dc031e95","slug":"the-road-will-be-17-meters-wide-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-895947-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: मधुबन आश्रम से जानकी सेतु पार्किंग तक 17 मीटर चौड़ी होगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: मधुबन आश्रम से जानकी सेतु पार्किंग तक 17 मीटर चौड़ी होगी सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
मधुबन-आश्रम से जानकी सेतु तक सड़क को 17 मीटर चौड़ा करने के लिए नगर पालिका मुनि की रेती ने योजना तैयार की है। कार्य को जर्मन बैंक केएफडब्ल्यू के वित्तीय सहयोग से ऋषिकेश शहर व आसपास के क्षेत्रों में एकीकृत विकास योजना के तहत कराया जाएगा।
जर्मन बैंक केएफडब्ल्यू के वित्तीय सहयोग से ऋषिकेश शहर व आसपास के क्षेत्रों में एकीकृत विकास योजना के तहत 1800 करोड़ की लागत से विकास कार्य किए जाने हैं। एक सप्ताह पूर्व उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी के कार्यक्रम निदेशक अभिषेक रूहेला ने नगर निगम क्षेत्र सहित मुनि की रेती, तपोवन और स्वर्गाश्रम क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
उन्होंने कई योजनाओं की डीपीआर तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित भी किया था। नगर पालिका मुनि की रेती में योजना के तहत जानकी सेतु के समीप मल्टी लेवल पार्किंग, फूड प्लाजा का निर्माण सहित कई अन्य सौंदर्यीकरण कार्य भी होने हैं। इसके अलावा पालिका मधुबन आश्रम से लेकर जानकी सेतु तक सड़क को 17 मीटर चौड़ा बनाए जाने की योजना भी तैयार कर रही है।
अभी यहां सड़क 6 मीटर चौड़ी है। चारधाम यात्रा व कांवड़ यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ने पर यहां काफी दिक्कतें होती है। चौड़ीकरण की जद में आने वाले दुकानों को भी चिह्नित किया गया है। योजना है कि प्रभावित लोगों को मल्टीलेवल पार्किंग क्षेत्र में दुकानें आवंटित की जाएंगी।
पालिका प्रशासन का कहना है कि उक्त प्रस्ताव को बोर्ड बैठक में पारित करने के बाद उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी को भेजा जाएगा। पालिका की अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी ने बताया कि मधुबन आश्रम से जानकी पार्किंग तक सड़क को 17 मीटर चौड़ा किए जाने की योजना तैयार की जा रही है।
-- -
रजत जयंती पार्क के लिए 50 लाख की स्वीकृति
पालिका की अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी ने बताया कि पालिका क्षेत्र में रजत जयंती पार्क बनाए जाने के लिए 50 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है। पालिका की आवासीय कॉलोनी के समीप वाले पार्क को रजत जयंती पार्क बनाया जाएगा। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।