सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The work of the installation and tube well section will be expedited

Rishikesh News: स्थापना और नलकूप खंड के कामों में आएगी तेजी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
The work of the installation and tube well section will be expedited
विज्ञापन
राजकीय सिंचाई कार्यशाला विभाग में अब कामकाज को और अधिक पारदर्शी व तेज बनाने के लिए ई-ऑफिस प्रणाली को एक अप्रैल से लागू किया जा रहा है। इस नई व्यवस्था के शुरू होने से विभागीय कार्यों में आने वाली कई वर्षों पुरानी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर फाइलों के गुम होने, दस्तावेजों के खराब हो जाने और योजनाओं के समय पर तैयार न हो पाने जैसी परेशानियों को खत्म करने में यह कदम बेहद कारगर साबित होगा।
Trending Videos


राजकीय सिंचाई कार्यशाला को अब डिजिटल किया जा रहा है। विभाग के अधीक्षण अभियंता शिशिर गुप्ता ने बताया कि अब अधिकतर कार्य ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ई-ऑफिस के स्मार्ट होने से दस्तावेजों का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। बारिश या अन्य कारणों से फाइलें खराब होने की समस्या भी समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही फाइलों की ट्रैकिंग आसानी से हो सकेगी, जिससे यह पता चल सकेगा कि किसी योजना से संबंधित फाइल किस स्तर पर लंबित है। सिंचाई विभाग में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं जैसे नहरों की मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था और किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने से जुड़े कार्य समय पर पूरे करना जरूरी होता है। अब ई-ऑफिस के जरिये समयबद्ध तरीके से काम पूरे होने की संभावना बढ़ गई है। विभागीय कर्मचारियों को भी इस प्रणाली के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा है ताकि वे तकनीक का बेहतर उपयोग कर सके। दावा है कि ई-ऑफिस के स्मार्ट होने से सिंचाई विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार आएगा और जनता को भी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed