फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Theatre artist Shrish Dobhal honoured with 'Shramshri'

Rishikesh News: रंगकर्मी श्रीश डोभाल श्रमश्री से सम्मानित

Mon, 03 Aug 2026 02:22 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 03 Aug 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Theatre artist Shrish Dobhal honoured with 'Shramshri'
उत्तराखंड के वरिष्ठ रंगकर्मी श्रीश डोभाल को नाट्य कला के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट और दीर्घकालिक योगदान के लिए भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की ओर से प्रतिष्ठित श्रम श्री नाट्य सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। राज्यभर में रंगमंच के संरक्षण, संवर्धन और नई प्रतिभाओं को मंच देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन

देहरादून में शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में श्रीश डोभाल को प्रशस्ति पत्र और सम्मान चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान के लिए उनका चयन संगठन ने उत्तराखंड में रंगकला और नाट्य गतिविधियों के क्षेत्र में उनके वर्षों के उल्लेखनीय कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर किया। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री ने कहा कि श्रीश ने रंगमंच को केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक मूल्यों के संवाहक के रूप में स्थापित करने का कार्य किया है। श्रीश इससे पहले भी नाट्य कला और सांस्कृतिक गतिविधियों में उनके योगदान के लिए कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है। डोभाल ने कहा कि रंगमंच समाज का जीवंत आईना है और इसके माध्यम से सकारात्मक बदलाव का संदेश प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजीव थपलियाल्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed