{"_id":"6a6fab35e1eb88cc670a7250","slug":"theft-after-breaking-the-lock-of-a-locked-house-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-1033252-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: रानीपोखरी में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: रानीपोखरी में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी
Mon, 03 Aug 2026 02:10 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपोखरी दोनाली क्षेत्र में एक बंद मकान में बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। मकान मालिक अपने परिवार के साथ भागीरथीपुरम टिहरी रिश्तेदारी में गए हुए थे।
सुबह जब पड़ोसियों ने मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ देखा तब घटना का पता चला। जिसकी सूचना ग्राम प्रधान और पुलिस को दी गई। सूचना पाकर रानीपोखरी थाना पुलिस और ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे। अज्ञात चोरों ने मकान के अंदर अलमारी, डबल बेड, सूटकेस आदि का भी ताला तोड़कर सामान इधर-उधर बिखेर दिया गया। मकान मालिक प्रदीप भंडारी ने कहा कि वो शनिवार करीब डेढ़ बजे अपने परिवार के साथ भागीरथीपुरम, टिहरी अपने ससुराल गए हुए थे। चोरों ने पायल आदि की चोरी की है। ज्वेलरी और पैसे वह अपने साथ टिहरी लेकर गए थे, इसलिए बच गए।
ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी ने कहा कि घर में ताला लगाकर बाहर जाने पर सूचना पुलिस और ग्राम पंचायत को जरूर देनी चाहिए। वहीं संभव हो तो सीसीटीवी कैमरे भी जरूर लगाने चाहिए, जिससे बाहर जाने पर भी घर की निगरानी की जा सकती है। थानाध्यक्ष राजेंद्र खोलिया ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।