{"_id":"6a6fad2c430f6751ab0685cb","slug":"two-arrested-including-the-driver-who-dumped-the-body-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-1033255-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: गंगनहर में शव फेंकने वाले चालक सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: गंगनहर में शव फेंकने वाले चालक सहित दो गिरफ्तार
Mon, 03 Aug 2026 02:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने 26 जुलाई को रायवाला में हुई सड़क दुर्घटना में मारे गए दूसरे व्यक्ति की पहचान कर ली है। पुलिस ने इस मामले में लापरवाही से वाहन चलाने और सबूत मिटाने के लिए शव को गंगनहर में फेंकने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में मैक्स वाहन चालक और उसका मौसेरा भाई शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई को सुबह करीब 5:30 बजे रायवाला के वन विकास निगम डिपो के पास यह हादसा हुआ। एक मैक्स पिकअप वाहन ने दो कांवड़ यात्रियों को टक्कर मार दी थी। हादसे में तहसील नादौती, करौली, राजस्थान निवासी सत्यनारायण (40) पुत्र स्व. हजारीलाल की एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।पुलिस दूसरे कांवड़ यात्री की पहचान करने में जुटी थी। 29 जुलाई को मकान नंबर 774 वार्ड नंबर 16 विकासनगर जिला झज्जर, हरियाणा निवासी दीपक राठी ने अपने पिता प्रदीप राठी (54) की गुमशुदगी दर्ज कराई। दीपक ने बताया कि उनके पिता कांवड़ लेकर ऋषिकेश आए थे और उनकी आखिरी लोकेशन रायवाला थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और वाहन चालक रविंद्र सिंह नेगी, निवासी रुड़की हद्विार तक पहुंची और उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन