{"_id":"6a6dfd59a9597dd06b06cd69","slug":"theft-at-aiims-residential-complex-solved-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-144493-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: एम्स आवासीय परिसर में हुई चोरी का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: एम्स आवासीय परिसर में हुई चोरी का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर गिरफ्तार
Sat, 01 Aug 2026 07:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 01 Aug 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने आभूषण, नकदी और गुजरात की चोरी का माल भी किया बरामद
पहचान बदलकर करता था चोरी, विभिन्न राज्यों में वारदातों को देता था अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। एम्स के आवासीय परिसर में दिनदहाड़े हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से एम्स परिसर से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषणों के साथ गुजरात में हुई चोरी का माल भी बरामद हुआ है। आरोपी आंध्र प्रदेश का रहने वाला है और देश के विभिन्न राज्यों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता रहा है।
बीते 20 जुलाई को एम्स आवासीय परिसर निवासी रविन्द्र तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनके फ्लैट का ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और 60 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गया।
शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली जानकारी पर संदिग्ध को चिह्नित किया गया।
विज्ञापन
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक यशपाल बिष्ट ने बताया कि बीते शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने काली माता मंदिर, सात मोड़, देहरादून रोड के समीप एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसकी पहचान मंडलपु शिवा अंजनेयुलू (43) निवासी गुंटूर, आंध्र प्रदेश के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान आरोपी के काले रंग के पिट्ठू बैग से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, तीन आधार कार्ड, चोरी में प्रयुक्त पेचकस और अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 20 जुलाई को एम्स ऋषिकेश के आवासीय परिसर में पेचकस से ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
प्रभारी निरीक्षक बिष्ट ने बताया पूछताछ में आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि 27 जुलाई को उसने गुजरात के राजकोट जिले के प्रद्युम्ननगर थाना क्षेत्र स्थित सिविल अस्पताल परिसर में भी इसी तरह चोरी की थी। ऋषिकेश पुलिस ने गुजरात पुलिस से संपर्क कर जानकारी का सत्यापन कराया, जिसमें आरोपी की संलिप्तता की पुष्टि हुई। आरोपी के कब्जे से राजकोट की घटना से संबंधित चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है।
-- -
पहचान बदलकर देता था पुलिस को चकमा
प्रभारी निरीक्षक यशपाल बिष्ट ने बताया कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से अपराध करता था। वह अपनी असली पहचान छिपाने के लिए अलग-अलग नाम और पतों वाले आधार कार्ड तैयार कराता था, जिन पर अपना फोटो लगाता था। इससे वह विभिन्न राज्यों में अलग-अलग पहचान के साथ घूमता और पुलिस की पकड़ से बचने की कोशिश करता था। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा और गुंटूर में चोरी के मामलों में पहले भी जेल जा चुका है। अब ऋषिकेश पुलिस अन्य राज्यों की पुलिस से संपर्क कर उसके आपराधिक इतिहास और विभिन्न राज्यों में की गई चोरी की घटनाओं की जानकारी जुटा रही है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी कई राज्यों में चोरी की वारदातों में शामिल रहा है।