फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Three BJP Yuva Morcha office-bearers removed from their posts

Rishikesh News: भाजपा युवा मोर्चा के तीन पदाधिकारियों को पद मुक्त किया

Sun, 09 Aug 2026 05:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 09 Aug 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
Three BJP Yuva Morcha office-bearers removed from their posts
- अनुशासनहीनता व संगठन को समय न देने की की गई कार्रवाई
विज्ञापन

ऋषिकेश। अनुशासनहीनता के आरोप में भाजयुमो के दो पदाधिकारियों को पदमुक्त किया गया है वहीं एक पदाधिकारी को संगठनात्मक कार्याें में समय न देने के चलते पदमुक्त किया गया है। भाजयुमो जिला महामंत्री कौशल बिजल्वाण ने बताया कि जिला कार्यालय मंत्री अभिनव पाल व वीरभद्र युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह को अनुशासनहीनता के चलते पदमुक्त किया गया है। वहीं, युवा मोर्चा रायवाला के मंडल अध्यक्ष अनुष रावत को पार्टी कार्यक्रमों में अपेक्षित समय एवं योगदान न देने के कारण पद से मुक्त किया गया है। उक्त पदाधिकारियों पर कार्रवाई जिला प्रभारी दान सिंह रावत व जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल की संस्तुति के बाद की गई है। बिजल्वाण ने कहा कि संगठन की मर्यादा, अनुशासन व सक्रिय सहभागिता भाजपा की प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की जाती है कि वे संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed