{"_id":"6997760a4c7ca783b001d6b5","slug":"water-supply-stopped-in-upper-ganga-nagar-for-two-days-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-905359-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: अपर गंगा नगर में दो दिन से जलापूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: अपर गंगा नगर में दो दिन से जलापूर्ति ठप
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
04- अपर गंगा नगर में सूखे पड़े नल।संवाद
विज्ञापन
अपर गंगा नगर की गली नंबर-7 में पिछले दो दिनों से जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। इससे करीब 10 से 15 परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान पहले भी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई थी, जिसे ठीक किए जाने के बाद अब फिर से दो दिनों से पानी की आपूर्ति बंद पड़ी है।
सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों और घरों की महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। टंकियां खाली हो चुकी हैं। मजबूरन लोगों को आसपास लगे सबमर्सिबल से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने जल संस्थान के अधिकारियों को फोन पर सूचना दी, जहां से जल्द समाधान का आश्वासन तो मिला, लेकिन समस्या अब तक जस की तस बनी हुई है।
-- -
परिचर्चा
- दो दिनों से छोटे बच्चों की स्कूल ड्रेस धोने के लिए भी पानी नहीं है। सुबह के समय सबमर्सिबल से पानी भरने में देरी होने से बच्चों को स्कूल भेजने में देर हो जाती है। - अमिता राणा
-- -
- अपर गंगा नगर में दो दिन से घरों में पानी नहीं आ रहा है। टंकियां खाली हो चुकी हैं, इसलिए कुछ दूरी पर स्थित अपार्टमेंट के पास लगे सबमर्सिबल से पानी लाना पड़ रहा है। - दीपा कुलियाल
-- -
- दो–तीन दिन पहले ही यहां शिफ्ट हुए हैं। घर का सामान फैला पड़ा है, लेकिन पानी न होने से साफ-सफाई तक नहीं हो पा रही। पहले से समस्या की जानकारी होती तो वे एक सप्ताह बाद ही शिफ्ट होते। - राकेश दिवाकर
-- -
- क्षेत्र में सीवर लाइन का कार्य चल रहा है। कई बार जेसीबी से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो रही है। जल्द ठीक कराया जा रहा है। - एवी रावत, सहायक अभियंता, जल संस्थान
Trending Videos