सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   17 Buses Depart for Khatu Shyam Dham

Roorkee News: खाटू श्याम धाम के लिए 17 बसें रवाना

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
17 Buses Depart for Khatu Shyam Dham
खाटू श्याम के लिए जा रही बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट व
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता करतार सिंह भड़ाना, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए 17 बसों को हरी झंडी दिखाकर राजस्थान स्थित बाबा खाटू श्याम धाम के लिए रवाना किया। भड़ाना ने कहा कि क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जन-कल्याण की कामना के साथ यह यात्रा आयोजित की गई है।
Trending Videos




रविवार को मंगलौर विधानसभा क्षेत्र से बाबा खाटू श्याम के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु नारसन खुर्द स्थित भाजपा कार्यालय पर एकत्र हुए। करतार सिंह भड़ाना व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि मंगलौर की जनता के लिए उनकी ओर से यह एक छोटी सी सेवा है ताकि लोग सुलभता से धर्म लाभ उठा सकें। बताया कि क्षेत्र के लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए उनकी ओर से इस पूरी यात्रा की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालु राजस्थान स्थित खाटू श्याम के दर्शन कर देश और क्षेत्र में खुशहाली की प्रार्थना करेंगे। रवाना होने वाली बसों के साथ स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डाॅ. मधु सिंह, दर्जा मंत्री चौधरी अजीत सिंह, मेयर अनीता अग्रवाल, मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल, शोभित गुप्ता, मनोज मुंडलाना, राजीव राणा, अनुज आमखेडी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed