{"_id":"69ee61ef7ce38f824003f106","slug":"a-fine-of-rs-8-lakh-was-imposed-on-80-landlords-roorkee-news-c-5-1-drn1027-956838-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: 80 मकान मालिकों पर लगाया आठ लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: 80 मकान मालिकों पर लगाया आठ लाख का जुर्माना
विज्ञापन
सत्यापन अभियान के दौरान कार्रवाई करती भगवानपुर पुलिस - स्रोत: स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए रविवार को पुलिस ने सुबह पांच बजे चौली प्लाॅट, खुब्बनपुर और सम्राट कॉलोनी में दस्तक दी। इससे अभियान के दौरान बिना सत्यापन के किरायेदार रखने वाले 80 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
एसएसपी के निर्देश पर गठित अलग-अलग पुलिस टीमों ने रविवार सुबह छापा मारा। इस दौरान क्षेत्र में रह रहे बाहरी प्रदेशों के मजदूरों, कर्मचारियों, फड़-ठेली संचालकों और गुड़ चरखी में काम करने वाले 292 व्यक्तियों का सत्यापन किया। पुलिस ने उनके पहचानपत्रों की जांच की और रिकॉर्ड खंगाले। पुलिस ने चेकिंग के दौरान पाया कि कई मकान मालिकों ने सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर बाहरी लोगों को बिना किसी पुलिस वेरिफिकेशन के अपने यहां रखा हुआ था।
ऐसे 80 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। प्रत्येक मकान मालिक पर 10-10 हजार का कोर्ट चालान किया गया। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि अपराधों पर अंकुश लगाने और संदिग्धों की पहचान के लिए सत्यापन अभियान अनिवार्य है। उन्होंने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी बाहरी व्यक्ति, किरायेदार या नौकर को रखने से पहले उसका पुलिस सत्यापन जरूर करवाएं। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। बिना सत्यापन के किरायेदार रखने पर आठ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X